फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   रैमजे में खुला राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान अध्ययन केंद्र

रैमजे में खुला राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान अध्ययन केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
रैमजे में खुला राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान अध्ययन केंद्र
अल्मोड़ा। रैमजे इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान का अध्ययन केंद्र खुल गया है। अध्ययन केंद्र में हाईस्कूल और इंटर के सभी विषयों की हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य वीटी विलसन ने बताया कि केंद्र में हाईस्कूल और इंटर स्तर पर विभिन्न नवीन विषयों की शिक्षा छात्र-छात्राएं प्राप्त कर सकते हैं। एकल विषय में भी विद्यार्थी परीक्षा दे पाएंगे। विभिन्न बोर्डों से किसी कारण अनुत्तीर्ण रहने वाले विद्यार्थी इस केंद्र में पंजीकरण कराकर परीक्षा के माध्यम से साल को बचा पाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान द्वारा वर्ष में दो बार छात्रों का पंजीकरण और परीक्षा का आयोजन किया जाता है। संस्थान से उत्तीर्ण विद्यार्थी किसी भी नियमित बोर्ड से उत्तीर्ण विद्यार्थियों की तरह ही मान्यता प्राप्त होते हैं। राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान में ऐसे भी विषय शामिल किए गए हैं जो अन्य बोर्डों में विद्यार्थियों को प्राप्त नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed