{"_id":"5d028cdabdec226dd31b1405","slug":"15604482081144-almora-news66","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 44 और इंटर कालेजों में शुरू होगी ई-लर्निंग कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 44 और इंटर कालेजों में शुरू होगी ई-लर्निंग कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जिले के 44 और राजकीय इंटर कॉलेजों में ई-लर्निंग कक्षाएं जल्द शुरू होंगी। शिक्षा विभाग ने जिले के ग्यारह ब्लॉकों से चार-चार विद्यालयों का चयन किया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
पहले चरण में शिक्षा विभाग ने गत दस जून से जिले के 12 विद्यालयों में ई-लर्निंग कक्षाएं शुरू की थी। ई-लर्निंग कक्षाएं के माध्यम से ग्यारहवीं के बच्चों को गणित, भौतिकी जबकि नौवीं और दसवीं के बच्चों को विज्ञान, गणित अंग्रेजी की पढ़ाई करवाई जा रही है।
मुख्य विकास अधिकारी मनुज गोयल के निर्देशन में शिक्षा विभाग ने इंटरनेट से पाठ्यक्रम डाउनलोड किया है। प्रत्येक विषय का पाठ्यक्रम वादन के हिसाब से 40 मिनट का तैयार किया गया है। विभाग ने इसकी सीडी और पैन ड्राइव भी तैयार की है।
विज्ञापन
विद्यालयों में टीवी और प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों को शिक्षण कराया जा रहा है। जिन विद्यालयों में भौतिकी, गणित, रसायन, जीव विज्ञान समेत महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक नहीं होंगे। वहां ई-लर्निंग क्लास छात्र-छात्राओं के लिए लाभदायक होगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि द्वितीय चरण में जिले के ग्यारह ब्लॉकों के चार-चार विद्यालयों का भी चयन किया गया है। वहां प्रोजेक्टर, स्मार्ट टीवी, बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त फर्नीचर समेत अन्य संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वहां जल्द ई-लर्निंग क्लास संचालित की जा सकें।