फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर अल्मोड़ा में दो दिवसीय रक्तदान शिविर कल से 17-18-48

अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर अल्मोड़ा में दो दिवसीय रक्तदान शिविर कल से 17-18-48

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की पहल पर अल्मोड़ा में दो दिवसीय रक्तदान शिविर कल से 17-18-48

विज्ञापन
अल्मोड़ा। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 13 और 14 जून को अल्मोड़ा में दो दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। रेडक्रॉस सोसाइटी के सहयोग से आयोजित किए जा रहे इस रक्तदान शिविर में पहले दिन 13 जून को 13 सिख रेजीमेंट मुख्यालय में रक्तदान शिविर होगा जिसमें दर्जनों सेना के जवान लोगों को नया जीवन देने के उद्देश्य से रक्तदान करेंगे। 14 जून को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।


रक्तदान शिविर की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस मौके पर अधिक से अधिक स्वयंसेवियों से रक्तदान करने का आह्वान किया गया है। जिला अस्पताल में ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ.आरएस शाही ने बताया कि इस सीजन में रोगियों के लिए रक्त की काफी की जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता बल्कि कई फायदे ही होते हैं। इधर जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष किशन गुरुरानी ने भी अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed