फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में तीन हजार खाताधारक जुड़े...

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में तीन हजार खाताधारक जुड़े...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में तीन हजार खाताधारक जुड़े...

विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले साल अल्मोड़ा के प्रधान डाकघर में खुले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाताधारकों की संख्या बढ़कर तीन हजार हो गई है। बैंक ने जिले में अपने 330 एक्सेस प्वाइंट भी बना लिए हैं। वर्तमान में आइपीपीबी में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर में काम चल रहा है। इसके पूर्ण होने के बाद संबंधित खाताधारकों को समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को बैंकों और विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने होंगे।

एक सितंबर 2018 को अल्मोड़ा प्रधान डाकघर में खुले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में लगातार खाताधारकों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में जिले के अधिकांश डाकघर इससे ऑन लाइन जुड़ चुके हैं। करीब तीन हजार खाताधारकों के चालू और बचत खाते खुल चुके हैं। साथ ही डेबिट, क्रेडिट कार्ड और मोबाइल बैंक की सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन


मालूम हो कि इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक को भुगतान खाते के नाम से भी जाना जाता है। खाताधारक को एप के जरिये मोबाइल बैंक की सुविधा मिल रही है। खाताधारक एलआईसी किश्त, बिजली, पानी आदि का बिलों का भुगतान घर बैठे ऑन लाइन कर रहा है। गांवों में पत्र बांटने वाले पोस्टमैन को भी एक डिवाइस दी गई है। जिसके जरिये वह खाताधारक के घर जाकर पोस्ट आफिस के करंट अकाउंट और सेविंग अकाउंट में ऑनलाइन लेन देन भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट......
वर्तमान में यहां डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर में काम चल रहा है। जिसके अंतर्गत समाज कल्याण विभाग को सौ लोगों का डाटा दे दिया गया है। अगले माह से लोगों को वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन आदि सरकारी योजनाओं का भुगतान डायरेक्ट खाते में हो सकेगा।
रवि मेहता असिस्टेंट मैनेजर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed