{"_id":"5cffec35bdec2207226ec52f","slug":"156027601217-almora-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"रानीखेत में एक और पेट्रोल पंप सुचारू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रानीखेत में एक और पेट्रोल पंप सुचारू करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। रानीखेत क्षेत्रवासियों ने डीएम को ज्ञापन देकर रानीखेत में एक और पेट्रोल पंप सुचारु करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इन रानीखेत में दिनों पेट्रोल की समस्या लगातार बनी हुई है। पहले यहां दो पेट्रोल पंप थे जिसमें से एक काफी पहले ही बंद हो चुका है।
शहर में एक ही पेट्रोल पंप होने के कारण हर रोज लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन सीजन होने के कारण इन दिनों बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी काफी दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में एक और पेट्रोल पंप संचालित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अशोक कुमार पाली, राज बहादुर पाल, लक्की, योगेंद्र सिंह, जोगेंदर सिंह आदि शामिल थे। ब्यूरो