फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   टनल निर्माण का मामला ढ़ाई साल से शासन के ठंडे बस्ते में

टनल निर्माण का मामला ढ़ाई साल से शासन के ठंडे बस्ते में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
टनल निर्माण का मामला ढ़ाई साल से शासन के ठंडे बस्ते में

विज्ञापन
अल्मोड़ा। शहर में 1228 मीटर लंबी टनल बनाने का मामला शासन में अटका पड़ा है। जिससे विशेषज्ञों की हरी झंडी मिलने के बाद भी लोअर मालरोड से धारानौला सिकुड़ा बैंड तक टनल नहीं बन सकी है।

नगर में मालरोड और लोअर मालरोड से धारानौला तक वाहन से करीब आठ किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। इसको देखते हुए 2015 में कांग्रेस सरकार के तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अल्मोड़ा में टनल निर्माण की घोषणा की थी। 2016 में कांग्रेस सरकार ने टनल के फिजिबिलिटी परीक्षण के लिए लोनिवि प्रांतीय खंड को 50 लाख रुपये अवमुक्त किए। इसके बाद विभाग ने टनल निर्माण की फिजिबिलिटी परीक्षण का काम गुड़गांव की कंपनी एमबर्ग इंजीनियरिंग को सौंपा।
विज्ञापन


सर्वे में कंपनी के विशेषज्ञों ने लोअर मालरोड में रोडवेज वर्कशाप के समीप से सिकुड़ा बैंड (धारानौला) तक टनल निर्माण को फिजिबिलिटी परीक्षण किया। कंपनी के विशेषज्ञों ने परीक्षण में इन स्थानों से टनल निर्माण को उपयुक्त पाया और नवंबर 2016 में रिपोर्ट लोनिवि प्रांतीय खंड अल्मोड़ा को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि ने फिजिबिलिटी रिपोर्ट को अनुमोदन के लिए प्रदेश सरकार को दिसंबर 2016 में भेजा। पर यह रिपोर्ट शासन के ठंडे बस्ते में पड़ी है। लोगों को आशा थी कि केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के आने के बाद इस पर फैसला लेगी। पर अब तक रिपोर्ट को शासन से अनुमोदन नहीं मिल सका है।

कोट---
टनल निर्माण की फिजिबिलिटी रिपोर्ट शासन स्तर पर लंबित है। सरकार से धनराशि स्वीकृत नहीं हुई है। पैसा स्वीकृत होने के बाद ही टनल निर्माण का काम शुरू हो सकेगा।
दीप चंद्र पांडे, सहायक अभियंता, लोनिवि प्रांतीय खंड अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed