{"_id":"604b9a408ebc3ed7f8191516","slug":"1544-senior-citizens-get-corona-vaccine-almora-news-hld4179420200","type":"story","status":"publish","title_hn":"1544 वरिष्ठ नागरिकों को लगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1544 वरिष्ठ नागरिकों को लगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
अल्मोड़ा। शुक्रवार को अल्मोड़ा में 1544 वरिष्ठ नागरिकों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमारों को कोरोना टीके की पहली डोज लगाई गई। वहीं विभिन्न केंद्रों में स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों को कोरोना टीके की दूसरी डोज लगी।
जिले में कोरोना टीकाकरण जारी है। इन दिनों वरिष्ठ नागरिकों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमारों को कोरोना टीके की पहली डोज लगाई जा रही है। शुक्रवार को जिले के 23 केंद्रों में कुल 1544 बुजुर्गों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही 23 केंद्रों में ही स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों का टीकाकरण भी किया गया। अब तक जिले में कुल 7636 वरिष्ठ नागरिकों को टीके की पहली डोज लग चुकी है, जबकि 5221 स्वास्थ्य और अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों को टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
अब शनिवार को जैंती, द्वाराहाट, चौखुटिया, देघाट, जिला अस्पताल अल्मोड़ा, बेस अस्पताल, रानीखेत, भिकियासैंण, सल्ट, ताड़ीखेत, पिलखोली, लमगड़ा, स्याल्दे, भतरौंजखान, ताकुला, सोमेश्वर, बाड़ेछीना, धौलछीना, मानिला, उपराड़ी, पनुवानौला, धौलछीना, दौलाघट, हवालबाग में टीकाकरण होगा।