{"_id":"5cbe00a2bdec222ffc35b455","slug":"151555955874-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल 108 के चक्के जाम कर सचिवालय घेरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल 108 के चक्के जाम कर सचिवालय घेरेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड की जीवनदायिनी कही जाने वाली 108 एंबूलेंस और खुशियों की सवारी का ठेका दूसरी कंपनी को मिलने के बाद वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो गया है। इसके विरोध में कर्मचारियों ने 24 अप्रैल को देहरादून में रैली निकाल कर सचिवालय का घेराव करने का एलान किया है।
भिकियासैंण, सल्ट, स्याल्दे में 108 सेवा और खुशियों की सवारी से जुड़े पायलट, मेडिकल टेक्नीशियन भी 24 अप्रैल को प्रादेशिक संगठन द्वारा आहूत देहरादून महारैली में शिरकत करेंगे। इमरजेंसी कर्मचारी रणजीत सिंह, राजेंद्र सिंह, राम सिंह, किशोर सती, हेंमत का कहना है कि जीवीके कंपनी का ठेका समाप्त कर सरकार ने दूसरी कंपनी कैंप को ठेका दिया है।
कैंप कंपनी का प्रबंधन पिछले ग्यारह वर्षों से कार्यरत अनुभवी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देने की बात कह कर 30 अप्रैल से बाहर का रास्ता दिखाने की साजिश रच रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 24 अप्रैल को सभी कर्मचारी पूर्व की भांति उसी वेतन और उसी स्थान पर तैनाती की मांग को लेकर दून में महारैली निकालकर सचिवालय का घेराव करेंगे।