{"_id":"5c8550f0bdec22145411f4f2","slug":"151552240880-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत कार्मिकों की पेंशन में हो संशोधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत कार्मिकों की पेंशन में हो संशोधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गनाइजेशन की राजकीय संग्रहालय में हुई बैठक में मांग की गई कि एक जनवरी 2016 से पूर्व सेवानिवृत्त कार्मिकों की पेंशन में संशोधन किया जाए।
वक्ताओं ने कहा कि शासन द्वारा नवंबर 2018 से एरियर का भुगतान किया जा रहा है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पेंशन के एरियर का भुगतान एक जनवरी 2016 से किया जाए। एरियर का भुगतान एकमुश्त नहीं हो तो किश्तों में किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय सेवानिवृत्त पेंशनरों का वेतन संशोधन किया जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि जल मूल्य में वर्तमान में वृद्धि की गई है जिसका एरियर वसूला जा रहा है। इसका विरोध किया गया। तय हुआ कि संगठन का वार्षिक समारोह 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा। महामंत्री वंशीधर जोशी द्वारा व्यक्तिगत कारणों से चलते संगठन को पर्याप्त समय नहीं दे पाने के कारण उनके स्थान पर हेम चंद्र जोशी को महामंत्री मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष गिरीश चंद्र तिवारी ने मांगों को लेकर शासन स्तर पर की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया। संचालन वंशीधर जोशी ने किया। बैठक में उपाध्यक्ष डा. गोकुल सिंह रावत, महामंत्री वंशीधर जोशी, प्रताप सिंह सत्याल, नवीन चंद्र पाठक, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, हेम चंद्र जोशी, नवीन चंद्र साह, नरेंद्र नाथ गोस्वामी, गिरीश चंद्र पंत आदि ने विचार रखे। अंत में जल निगम में मुख्य सहायक मोहन चंद्र भट्ट के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया।