{"_id":"5c587a42bdec220833203f88","slug":"151549302338-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपनल कर्मियों ने चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपनल कर्मियों ने चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। उपनल ट्रेड यूनियन की शक्ति सदन में हुई बैठक में वक्ताओं ने सरकार पर कर्मचारियों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मचारियों के हित में निर्णय नहीं ले रही है। उन्होंने समान कार्य के लिए समान वेतन देने की मांग की।
प्रदेश उपाध्यक्ष पूरन भट्ट ने सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। जिलाध्यक्ष मनीष वर्मा ने कहा कि सरकार सुप्रीम कोर्ट में उस व्यक्ति का उदाहरण दे रही है जो कि उपनल कर्मचारी नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय से जो फैसला आया उस आदेश को सरकार द्वारा विभाग में लागू नहीं किया जा रहा है।
सरकार का कर्मचारियों को नियमित करने और समान कार्य का समान वेतन देने का इरादा नहीं है। उन्होंने लोकसभा चुनावों के बहिष्कार की चेतावनी दी। बैठक में मीडिया प्रभारी कुंदन कनवाल, कोषाध्यक्ष निशांत गोस्वामी, मंत्री शेखर भट्ट, अंचल वर्मा, गणेश गोस्वामी, राजेंद्र भोज, हेमंत सिंह, विनोद जोशी, पीएस धामी, पंकज कुमार आदि मौजूद थे।