फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बसभीड़ा में राज्य में सामाजिक, राजनैतिक बदलाव की मांग का प्रस्ताव पास

बसभीड़ा में राज्य में सामाजिक, राजनैतिक बदलाव की मांग का प्रस्ताव पास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
बसभीड़ा में राज्य में सामाजिक, राजनैतिक बदलाव की मांग का प्रस्ताव पास

विज्ञापन
अल्मोड़ा। नशा नहीं रोजगार दो आंदोलन की 35वीं वर्षगांठ पर बसभीड़ा चौखुटिया में एकजुट हुए सामाजिक, राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने सरकारों के खिलाफ जनता से एकजुट होकर राज्य में सामाजिक, राजनीतिक बदलाव की मांग का प्रस्ताव पास किया।


बसभीड़ा से लौटने के बाद जानकारी देते हुए उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय नेता और कार्यक्रम संयोजक पीसी तिवारी ने बताया कि सम्मेलन में राज्य को नशामुक्त और माफियामुक्त बनाने में कांग्रेस और भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार मानते हुए राज्य की स्थायी राजधानी गैरसैंण बनाने, पंचेश्वर बांध का विरोध करने, रोजगार को मौलिक अधिकार बनाते हुए संघर्ष करने का फैसला लिया गया। सम्मेलन में गंगा को निर्मल करने के लिए सौ दिन से अधिक समय से उपवास पर बैठे बोधानंद का जीवन बचाने के लिए जनता से उत्तराखंड और केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की भी अपील की गई। इस दौरान उच्च न्यायालय के अधिवक्ता डीके जोशी, स्निग्धा तिवारी, पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, डॉ. कुलदीप बिष्ट, कैलाश फुलारा, महेश फुलारा, दीवान सिंह, गोविंद वल्लभ जोशी, धीरेंद्र तिवारी, यूकेडी के जगदीश बुधानी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed