{"_id":"5c3f6be3bdec2273261abc71","slug":"151547660259-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रियों से अधिक किराया वसूल रही केमू की चार बसों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रियों से अधिक किराया वसूल रही केमू की चार बसों का चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। केमू की बसों में यात्रियों से स्वीकृत दरों से ज्यादा किराया वसूलने के मामले में एआरटीओ ने चार बस चालकों का चालान किया है। इसके अलावा संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने ओवर लोडिंग और अन्य कमियां होने पर करीब 41 टैक्सी, मैक्सी वाहनों का चालान करते हुए कुल 90 हजार रुपये का राजस्व वसूला है। देर शाम चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।
मंगलवार देर शाम एआरटीओ आलोक कुमार जोशी ने मय स्टाफ के अल्मोड़ा रानीखेत-खैरना मार्ग, चितई और लमगड़ा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान रानीखेत-खैरना मार्ग पर केमू की चार बसों को चेक किया गया तो इन बसों में यात्रियों से तय किराए से ज्यादा वसूला जा रहा था।
एआरटीओ आलोक कुमार जोशी ने बताया कि चारों बस का साढ़े सात हजार रुपये का चालान काटा गया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान अन्य मार्गों में भी अभियान चलाया गया और टैक्सी, मैक्स समेत करीब 41 वाहनों में ओवर लोडिंग, प्रदूषण युक्त वाहन होने, फिटनेस की कमी समेत अन्य कमियां मिलीं। इन सभी वाहनों का 90 हजार रुपये का चालान काटा गया है।