{"_id":"5c3e177fbdec223c5d7e2052","slug":"151547573119-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी बैंक में दुग्ध उत्पादकों के खाते का लेखाजोखा नहीं मिलने पर आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी बैंक में दुग्ध उत्पादकों के खाते का लेखाजोखा नहीं मिलने पर आक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। दुग्ध उत्पादकों की यहां हुई बैठक में बैंक के खातों में लेखाजोखा नहीं मिलने पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि तीन महीने से अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा में पासबुक प्रिंटिंग मशीन खराब है, जिसे ठीक नहीं कराया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर खातों का हिसाब प्रिंटिंग मशीन से नहीं दिया गया तो दुग्ध उत्पादक बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन करेंगे।
दुग्ध समिति दुधोली, टोडरा, खालियाबांज, नायल, सुरना, कुंथ्याड़ी, मटेला, बिंता आदि के दुग्ध उत्पादकों ने यहां बैठक कर बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कहा कि पासबुक एंट्री मशीन खराब होने के कारण खातों में हिसाब नहीं मिल रहा है। बताया जा रहा है कि तीन महीने से प्रिंटिंग मशीन खराब है। जबकि दूनागिरि क्षेत्र के अंतर्गत दुग्ध उत्पादकों के 680 खाते बैंक में हैं।
मशीन खराब होने के कारण दुग्ध उत्पादक बिना हिसाब के बैंक में पूछकर अपना पैसा निकाल रहे हैं। दुग्ध विकास संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने कई बार इस संबंध में बैंक के अधिकारियों से शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है। वक्ताओं ने कहा कि जब उत्पादकों ने खाते का स्टेटमेंट मांगा तो इसके लिए 118 रुपये मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
ऐसी स्थिति में दुग्ध उत्पादकों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनके खातों के आय-व्यय का ब्यौरा नहीं दिया गया तो वह लोग प्रदर्शन करेंगे। इधर शाखा प्रबंधक अरविंद बिजल्वाण ने बताया कि खराब मशीन के बारे उच्चाधिकारियों को बता दिया गया है। बैठक में हीरा देवी, जानकी देवी, मुन्नी देवी, कौशल्या देवी, गीता देवी, जानकी देवी, मोहनी देवी, भावना देवी, तारा देवी, पार्वती देवी, उमा देवी, तारा देवी, बीना देवी सहित तमाम लोग मौजूद थे।