फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   अब 30 से कम छात्र संख्या वाले हाईस्कूलों पर लटकी बंदी की तलवार!

अब 30 से कम छात्र संख्या वाले हाईस्कूलों पर लटकी बंदी की तलवार!

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
अब 30 से कम छात्र संख्या वाले हाईस्कूलों पर लटकी बंदी की तलवार!
अल्मोड़ा। अब 30 से कम छात्र संख्या वाले राजकीय हाईस्कूलों पर बंदी की तलवार लटक रही है। प्रदेश सरकार ने ऐसे राजकीय हाईस्कूलों की सूची जिले के शिक्षा विभाग से तलब की है। शिक्षा विभाग विकासखंडों से ऐसे राजकीय हाईस्कूलों के बारे में सूचना जुटा रहा है।
विज्ञापन


शासन ने पूर्व में 10 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया था। शासन ने अब 30 से कम और 50 से कम विद्यार्थी वाले राजकीय हाईस्कूलों की सूचना तलब की। जिले में वर्तमान में कुल 96 राजकीय हाईस्कूल हैं। शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को जारी आदेश में 30 से कम और 50 से कम छात्र संख्या वाले राजकीय हाईस्कूलों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके अलावा एक किमी की परिधि में संचालित जीजीआईसी और जीआईसी, सौ मीटर की परिधि में संचालित राजकीय हाईस्कूल और राजकीय इंटर कालेजों की सूचना भी उपलब्ध कराने को कहा है। मालूम हो कि इससे पहले सौ मीटर की परिधि में संचालित कम छात्र संख्या वाले राजकीय कन्या हाईस्कूल पालीगुणादित्य का जीआईसी पाली दुणादित्य और राजकीय हाईस्कूल कुमल्टा का जीआईसी कुमल्टा में विलीनीकरण शासन कर चुका है। इधर मुख्य शिक्षा अधिकारी जगमोहन सोनी ने बताया कि शासन के निर्देश पर निर्धारित बिंदुओं पर ब्लाकों से सूचना मांगी गई है। सूचना एकत्र कर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed