फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   पालिका भवन से सटी दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

पालिका भवन से सटी दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
पालिका भवन से सटी दुकान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
अल्मोड़ा। यहां रोडवेज स्टेशन के निकट नगर पालिका कार्यालय से सटी महिला उपभोक्ता समिति के कपड़े की दुकान में शुक्रवार की रात अचानक आग सुलग उठी। पालिका कर्मचारी की सजगता से बड़ा हादसा टल गया, वरना पालिका भवन को भी आग चपेट में ले सकती थी।


पालिका चौकीदार उमेद सिंह ने दुकान से धुआं उठता देखा उन्होंने आस पास के लोगों को सूचना दी। तत्काल वहां लोग आग बुझाने के लिए पहुंच गए। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, अग्निशमन अधिकारी गिरीश बिष्ट, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के अलावा पूरन रौतेला, अशोक पांडे, किशन गुर्रानी, रमेश लोहनी, गिरीश धवन, मोहन तिवारी, भूपेंद्र जोशी सहित तमाम लोग मौके पर पहुंचे और आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। जानकारी के मुताबिक पालिका से सटी महिला उपभोक्ता समिति के कपड़े की दुकान पर अचानक धुआं उठने लगा। खिड़की से धुआं उठते देख पालिका के चौकीदार उमेद सिंह ने आसपास के लोगों को जानकारी दी। पड़ोस के व्यापारी संजय जोशी ने तत्काल बिजली की लाइन काट दी। इसके बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को भी सूचना दे दी। कुछ देर में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। इस बीच दुकान स्वामी मंजू पंत ने मौके पर पहुंचकर दुकान का ताला खुलवाया। दुकान के भीतर कुर्सी में रखे दो कुसनों में आग सुलग रही थी। फायर ब्रिगेड कर्मी और अन्य लोगों ने वहां लगी आग पर काबू पा लिया, और बड़ा हादसा टल गया। देर रात यदि घटना होती तो पालिका भवन और आसपास के भवनों को भी खतरा हो सकता था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed