{"_id":"5c338e58bdec2256ed2b9419","slug":"151546882648-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी ने एक बजे रात अकेले पैदल निकलकर किया गश्त का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी ने एक बजे रात अकेले पैदल निकलकर किया गश्त का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बीते दिनों नगर में हुई चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने रविवार रात एक बजे अकेले पैदल निकलकर पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी, रात्रि गश्त और चीता पार्टियों आदि का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी करीब दो घंटे तक मुख्य बाजार, माल रोड सहित अलग-अलग इलाकों में घूमने के बाद रात्रि गश्त पार्टियों को माल रोड में टैक्सी स्टैंड के पास एकत्र होने को कहा और पुलिस कर्मियों को चुस्ती के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा रविवार देर रात करीब एक बजे अपने आवास से बगैर गनर और वाहन के साधारण कपड़ों में रात्रि गश्त वाले पुलिस कर्मियों की कार्य प्रणाली देखने निकल पड़े। वह रात में करीब दो घंटे तक विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते रहे।
उन्होंने रात में गश्त कर रहे पुलिस कर्मियों को चेक किया। साथ ही चीता पार्टियों के बारे में भी जानकारी ली। उसके बाद उन्होंने रात में करीब ढाई बजे गश्ती पुलिस कर्मियों और चीता पार्टियों को टैक्सी स्टैंड के निकट एकत्र होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त करने वाले कर्मी और चीता पार्टी के अधिकारी और कर्मचारी अपने साथ एक रजिस्टर भी रखेंगे जिसमें रात में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों का विवरण अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी चेकिंग अधिकारी रात में किसी एक नियत स्थान पर वाहनों की एक घंटे तक चेकिंग करेंगे। साथ ही पैदल गश्त करने वाले पुलिस कर्मी भी देर रात आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ करके उसका विवरण रजिस्टर में अंकित करेंगे।