{"_id":"5c0184f0bdec2241bc237bf3","slug":"151543603440-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसिड हमले का आरोपी गिरफ्तार हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसिड हमले का आरोपी गिरफ्तार हुआ
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पेटशाल के निकट दशाऊं में सितंबर माह में एक परिवार पर हुए एसिड हमले के मामले में पुलिस ने आरोपी रघुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 326ए/504 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
मालूम हो कि दस सितंबर को आरोपी रघुनाथ सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते शराब के नशे में बड़े भाई शेर सिंह के परिवार पर एसिड डाल दिया था। हमले में शेरसिंह, उनकी पत्नी मोहिनी, बहू जया, नीमा देवी, नातिन किरन, चांदनी झुलस गए थे। तभी से सभी का हल्द्वानी अस्पताल में इलाज चल रहा था। जिसमें एक एसिड पीड़ित जया देवी ने पिछले दिनों दिल्ली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। हालांकि एसिड डालने के दौरान आरोपी खुद भी झुलस गया था और उसका भी इलाज चल रहा था। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि उपनिरीक्षक देवेंद्र सामंत और टीम ने आरोपी रघुनाथ सिंह को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकारा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी आरोपी अपने भाई पर हमला कर चुका है।