{"_id":"5bdc9786bdec226983027671","slug":"151541183366-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागी और निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस भाजपा का गणित !","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागी और निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस भाजपा का गणित !
Updated Fri, 02 Nov 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस और भाजपा के समीकरण बागी और निर्दलीय बिगाड़ सकते हैं।
वर्ष 2013 के पालिका चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए आठ दावेदार थे। इस बार अध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। अल्मोड़ा पालिकाध्यक्ष पद पर कांग्रेस से प्रकाश चंद्र जोशी उम्मीदवार हैं। भाजपा से कैलाश चंद्र गुरुरानी प्रत्याशी हैं। कांग्रेस से अध्यक्ष पद पर दावेदारी कर रहे त्रिलोचन जोशी टिकट नहीं मिलने पर बगावत कर चुनाव मैदान में उतरे हैं। वह 2008 में लक्ष्मेश्वर वार्ड से सभासद भी रह चुके हैं। कांग्रेस के ही अख्तर हुसैन भी बागी होकर बसपा के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज मनोज बिष्ट (भय्यू) बगावत कर निर्दलीय अध्यक्ष का चुनाव लड़ रहे हैं।
कांग्रेस और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के समझाने के बावजूद यह तीनों मैदान से नहीं हटे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व सूबेदार आनंद सिंह बोरा, आशीष जोशी, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी से आनंदी वर्मा, सपा से अर्जुन सिंह भी चुनाव मैदान में कूदे हैं। पिछले निकाय चुनाव में अल्मोड़ा नगर पालिका के 11 वार्डों में 55 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इस बार दुगालखोला और रैलापाली नए वार्ड सृजित हुए हैं। वार्डों की संख्या बढ़कर 13 हो गई हैं। इस बार 13 वार्डों के लिए 53 प्रत्याशी दावेदारी कर रहे हैं।