{"_id":"5a02fb3d4f1c1b9f678b9f1c","slug":"151510144829-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए का आतंक बढने से कई गांवों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए का आतंक बढने से कई गांवों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Wed, 08 Nov 2017 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भैंसियाछाना विकासखंड के कई गांवों में तेंदुए का आतंक बढने से ग्रामीणों में दहशत बनी है। अब तक तेंदुआ कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर तेंदुए के आतंक से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
तेंदुए का आतंक बढने से ग्रामीण परेशान हैं। तेंदुए के भय के कारण महिलाएं घास, लकड़ी आदि लेने अकेले जंगल नहीं जा रही हैं। शाम होते ही लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। तेंदुआ अब तक कई मवेशियों को निवाला बना चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रभावित पशुपालकों को तेंदुए द्वारा मारे गए पशुओं का मुआवजा नहीं दिया गया है। इस कारण उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में शिवराज सिंह, गिरीश लाल आदि शामिल हैं। ब्यूरो
विज्ञापन