फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव मरीजों पर भारी

स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव मरीजों पर भारी

Sat, 21 Oct 2017 09:02 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव मरीजों पर भारी
अल्मोड़ा। जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल बनी हुई हैं। स्वीकृत 267 चिकित्सकों के पदों के सापेक्ष मात्र 106 डाक्टर ही तैनात हैं, जबकि 161 चिकित्सकों के पद खाली पड़े हैं। चिकित्सकों के पद खाली होने से जनता को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। मरीजों को उपचार के लिए मैदानी इलाकों में जाना मजबूरी हो गया है।
विज्ञापन


जिले में अल्मोड़ा शहर में जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, बेस अस्पताल, रानीखेत में नागरिक अस्पताल है। इसके अलावा नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, छह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 21 अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 40 राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय हैं। इन अस्पातलों में चिकित्सकों के कुल 267 पद सृजित हैं पर आधा से अधिक 161 पद खाली चल रहे हैं, जबकि 106 में ही चिकित्सक तैनात हैं।
विज्ञापन


अल्मोड़ा स्थित अस्पतालों में जिले के अलावा बाहरी जिलों के लोग भी उपचार कराने पहुंचते हैं, लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सकों के अभाव में उन्हें उपचार नहीं मिल पाता है। बेस अस्पाताल में न्यूरो सर्जन समेत कई डाक्टरों के पद खाली हैं। वहीं जिला अस्पताल में सर्जन आदि महत्वपूर्ण पद खाली पड़ा है। महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इसके अलावा अस्पतालों में कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के पदों पर तैनाती नहीं हो पाई है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed