{"_id":"59da69f04f1c1b76678b4b8a","slug":"151507486192-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध, दही और शीतल पेय के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध, दही और शीतल पेय के नमूने लिए
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना(अल्मोड़ा)। जिलाधिकारी ईवा आशीष के निर्देश पर खाद्यान्न विभाग की टीम ने धौलछीना और बाड़ेछीना के बाजार में छापेमारी की। इस दौरान टीम ने कुछ दुकानों से समयावधि पार कर चुका सामान मिलने पर उसे वहीं नष्ट कर दिया जबकि तीन दुकानों से आनंदा दही, आंचल, क्वालिटी प्रभात दूध और शीतल पेय के नमूने लिए। खाद्यान्न विभाग की छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
टीम ने होटल मालिकों कोे पर्यटकों को ताजा और शुद्ध भोजन परोसने, मिठाई व्यापारियों से ताजा और शुद्ध खोये की मिठाइयां बेचने और फल, सब्जी विक्रेताओं से ताजा माल बेचने को कहा। उन्होंने जिन दुकानदारों के खाद्यान्न लाइसेंस नहीं बने है उन्हें शीघ्र लाइसेंस बनवाने के निर्देश भी दिए। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. अभय कुमार सिंह, अभीहित अधिकारी एएसरावत, मदन राम शामिल थे। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान लिए गए नमूनों को परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजा जा रहा है। इसके बाद टीम ने लोधिया बैरियर पर दुग्धसंघ के वाहनों के अलावा केमू बसों, मैक्स वाहनों का भी निरीक्षण किया।