{"_id":"5966502d4f1c1bab118b4713","slug":"151499877421-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लधौली में पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लधौली में पानी की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काफलीखान (अल्मोड़ा)। विकासखंड धौलादेवी के ग्राम पंचायत लधौली में पेयजल किल्लत होने से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीण प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ला रहे हैं। परिवार और मवेशियों के लिए पानी जुटाने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने भनोली के उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 साल पहले लधौली गांव के लिए रौला जंगल के स्रोत से पेयजल लाइन बनी थी। गांव को इसी योजना से पेयजल आपूर्ति की जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पेयजल लाइन में कभी आपूर्ति होती है तो कभी पानी ही नहीं आता। पिछले कुछ दिनों से गांव में पेयजल किल्लत गहरा गई है। पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में लधौली की प्रधान जीवंती देवी, त्रिलोक सिंह, चंदन सिंह, विरेंद्र सिंह, राजू सिंह, नाथू राम, जगनाथ प्रसाद, बिहारी लाल, गिरीश राम आदि शामिल हैं।