{"_id":"595e6beb4f1c1b6b728b46de","slug":"151499360235-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान छूने लगे टमाटर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान छूने लगे टमाटर के दाम
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। बरसात शुरू होते ही सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। खासतौर पर टमाटर के दाम पिछले दो दिन में तीस रुपये किलो से बढ़कर 60 रुपये किलो पहुंच गए हैं। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दामों में भी काफी उछाल आया है।
बारिश होने के बाद मैदानी क्षेत्रों में कुछ सब्जियां खराब होने के कारण पर्वतीय जिलों में पहुंचने वाली कुछ सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। खासकर टमाटर, फूल गोभी समेत शिमला मिर्च आदि सब्जियों के दामों में उछाल आया है। टमाटर के दाम तो पिछले दो दिनों में बढ़कर 60 रुपये किलो पहुंच गया है। इसके अलावा फूलगोभी भी बढ़कर 80 रुपये किलो पहुंच चुकी है, कुछ दिन पूर्व फूलगोभी 50 रुपये किलो थी। शिमला मिर्च के दाम भी 50 से बढ़कर 60 रुपये किलो हो गए हैं। इनके अलावा कुछ अन्य सब्जियों के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। दामों में उछाल आने के कारण लोग इन सब्जियों को कम मात्रा में खरीद रहे हैं। हालांकि कुछ सब्जियों के दाम घटे भी हैं।