{"_id":"595d15d64f1c1b2c488b4610","slug":"151499272662-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहारी, नेपाली और बाहरी श्रमिकों के सत्यापन की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहारी, नेपाली और बाहरी श्रमिकों के सत्यापन की मांग
Updated Wed, 05 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा विकास मंच ने बिहारी, नेपाली और बाहरी श्रमिकों के सत्यापन की मांग उठाई है। मंच ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों में काफी संख्या में बिहारी, नेपाली और बाहरी श्रमिक काम कर रहे हैं। यह श्रमिक पेंटर, कारपेंटर, राजमिस्त्री और मजदूरी करते हैं। यह मजदूर नागरिकों से मनमानी मजदूरी भी वसूल रहे हैं। इनका सत्यापन कर पंजीकरण हो और मजदूरी की दरें तय की जाएं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो और इन श्रमिकों द्वारा वसूली जा रही मनमानी मजदूरी पर भी अंकुश लगे।
आरोप लगाया गया है कि गत माह दो स्थानों पर यह मजदूर बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ भी कर चुके हैं। ऐसे में इनका शत-प्रतिशत सत्यापन होना जरूरी है। इसके अलावा स्कूलों, कस्बों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। बाहर से आने वाले वाहनों की सख्ती के साथ चेकिंग हो, ताकि भविष्य में कोई अप्रिय घटना नहीं हो। ज्ञापन देने वालों में मंच के संयोजक बिट्टू कर्नाटक, सचिव देवेंद्र प्रसस्त्रत्तद कर्नाटक, हेम जोशी, राकेश बिष्ट, हृदयेश तिवारी, अमर सिंह, गौरव कांडपाल, पूजा नयाल, राजेंद्र प्रसाद, नवीन जोशी, वंदना जोशी, शांता कर्नाटक, मनोज नेगी आदि शामिल हैं।