{"_id":"651080ac6e612d49210e10f4","slug":"1500-personnel-will-go-to-delhi-in-pension-shankhnaad-rally-almora-news-c-232-1-shld1002-3312-2023-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पेंशन शंखनाद रैली में 1500 कार्मिक जाएंगे दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पेंशन शंखनाद रैली में 1500 कार्मिक जाएंगे दिल्ली
Mon, 25 Sep 2023 12:02 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 25 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुरानी पेंशन बहाली के लिए बैठक करते पदाधिकारी। संवाद
अल्मोड़ा। पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन की रैमजे इंटर काॅलेज बैठक हुई। वक्ताओं ने कहा कि पेंशन कर्मचारी का हक है, इसे देने में सरकार हाथ पीछे खींच रही है।
संगठन के जिलाध्यक्ष गणेश भंडारी ने कहा कि विधायकों और सांसदों का एक दिन के लिए चुनाव होने पर उन्हें पेंशन मिलती है, लेकिन अपने जीवन को जनता की सेवा में समर्पित करने वाले कार्मिक को पेंशन नहीं दी जा रही। उन्होंने कहा कि जिले से 1500 से अधिक कार्मिक दिल्ली में आयोजित पेंशन शंखनाद रैली में जाएंगे।
इस दौरान एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का कुमाऊं मंडल अध्यक्ष निर्वाचित होने पर पुष्कर सिंह भैसोड़ा का स्वागत किया गया। इसके बाद कार्मिकों ने आईटीआई अनुदेशक कुलदीप रावत के निधन पर शोक जताया। इस मौके पर भूपाल सिंह चिलवाल, प्रांतीय कोर कमेटी के सदस्य धीरेंद्र पाठक, जगदीश भंडारी, मनोज कुमार जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-
भिकियासैंण में निकलेगी पदयात्रा
भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा की बैठक भिकियासैंण तहसील सभागार में हुई। इस दौरान अध्यक्ष प्रेम प्रकाश जोशी ने बताया कि 30 सितंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने वाले शिक्षक और कर्मचारी ब्लॉक कार्यालय से पनपोला तक पदयात्रा निकालेंगे। यहां संरक्षक राजेंद्र घुघत्याल, बालादत्त शर्मा, भूपेंद्र अधिकारी, ललित मोहन जोशी, गौरव रावत, ललित नेगी, गणेश बुधोड़ी आदि मौजूद रहे।