{"_id":"64f8c0e0e6be4b3ec70ff0e6","slug":"15-thousand-will-have-to-be-given-for-the-program-in-the-auditorium-almora-news-c-232-1-alm1001-2680-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नृत्य अकादमी के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के लिए 15 हजार देने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नृत्य अकादमी के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के लिए 15 हजार देने होंगे
Wed, 06 Sep 2023 11:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 06 Sep 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अब उदयशंकर नाट्य एकेडमी के ऑडिटोरियम में कार्यक्रम करने के लिए अधिक किराया देना होगा। व्यावसायिक कार्यक्रम के लिए शुल्क 10 से बढ़ाकर 15 हजार रुपये किया जाएगा। यह बात डीएम विनीत तोमर ने कही। उन्होंने संबंधित विभाग को जल्द इसके आदेश जारी करने को कहा है।
बुधवार को कलक्ट्रेट में डीएम तोमर की अध्यक्षता में उदय शंकर संगीत एवं नृत्य अकादमी की समिति की बैठक हुई। इस दौरान डीएम ने अकादमी के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में शुल्क वृद्धि पर सहमति जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। भातखंडे संगीत महाविद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य और समिति के सचिव डॉ. चंद्र सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व में व्यावसायिक कार्यक्रम के आयोजन के लिए 10 हजार रुपये शुल्क लिया जाता था जो अब 15 हजार रुपये होगा। वहीं शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए शुल्क पांच हजार से बढ़ाकर 10 और स्थानीय कलाकारों से आयोजन के लिए शुल्क तीन हजार रुपये की जगह पांच हजार रुपये लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समिति का कार्यकाल जुलाई में पूरा हो चुका है। इस पर डीएम ने कहा कि समिति गठित करने के लिए मनोनीत होने वाले सदस्यों को संगीत और कला में निपुण होना जरूरी है। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक विमल प्रसाद, जिला पर्यटन अधिकारी अमित लोहनी आदि मौजूद रहे। संवाद