संविदा कर्मियों के मानदेय में 15 फीसदी बढ़ोतरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने जिला अस्पताल संचालक मंडल की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध संसाधनों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। बैठक में 2015-16 में अस्पताल के लिए 10.59 करोड़ रुपए से अधिक के बजट की मांग की। इस दौरान अस्पताल में तैनात कुशल और अकुशल संविदा कर्मियों, वाहन चालकों के मानदेय में 15 फीसदी बढ़ोतरी करने की मंजूर दी गई।
बताया कि अस्पताल में लिफ्ट स्थापित करने को शासन से 42.50 लाख मंजूर हैं। इसे लगाने को निविदा प्रक्रिया चल रही है। अस्पताल को पिछले साल मिले बजट में वित्तीय वर्ष के अंत तक 4.11 करोड़ से अधिक धनराशि अवशेष है। 2015-16 के लिए 10.59 करोड़ रुपए से अधिक का बजट प्रस्ताव रखा गया। बैठक में एडीएम प्रकाश चंद्र, सीएमओ डा. केसी भट्ट, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा. जेसी पांडे, मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. आरसी पंत, वरिष्ठ कोषाधिकारी विक्रम सिंह जंतवाल, किशन गुरुरानी, गिरीश धवन आदि मौजूद थे।