फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   कांग्रेस और भाजपा में टिकट पाने को जोर आजमइश

कांग्रेस और भाजपा में टिकट पाने को जोर आजमइश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस और भाजपा में टिकट पाने को जोर आजमइश
अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव की तिथि घोषित होते ही कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या दिल्ली रवाना हो गई हैं। रेखा आर्या पहले देहरादून जाएंगी। उधर, कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य प्रदीप टम्टा दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं। कांग्रेस में 13 और भाजपा में केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा समेत चार दावेदारों के नाम चर्चा में हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस में प्रत्याशी चयन को लेकर मारामारी है। गत छह मार्च को लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस पर्यवेक्षक और पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने संसदीय क्षेत्र के पदाधिकारियों की नब्ज टटोली। कांग्रेस में राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, हरीश आर्या, सुरेश आर्या, रणजीत दास, पूर्व आईएएस चनर राम, गीता ठाकुर, नारायण राम, प्रमोद कुमार आशा टम्टा, सिकंदर पवार, सज्जन लाल टम्टा, बालकृष्ण आर्या, किशोरी लाल टिकट की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन


वहीं भाजपा में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा को मैदान में उतारा जाना तय माना जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश की महिला और बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन राम आर्या, गोविंद लाल बल्टिया ने भी दावेदारी की है। इस सीट से भाजपा में दावेदार प्रदेश की राज्य मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि वह देहरादून जा रही हैं। उसके बाद दिल्ली जाएंगी। कांग्रेस नेता राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा भी दिल्ली में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed