{"_id":"5c7c1ca7bdec224b7a555f4e","slug":"141551637671-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 लाख रुपये की लागत से मजखाली में बनेगा मिनी ट्यूबवैल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 लाख रुपये की लागत से मजखाली में बनेगा मिनी ट्यूबवैल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वर्षों से पेयजल की समस्या से जूझ रहे मजखाली क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। क्षेत्र के लिए पूर्व प्रस्तावित नैनीजाना पेयजल योजना में एक मिनी ट्यूबवेल को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। ट्यूबवेल निर्माण को पहली किश्त के रूप में लगभग 33 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। बता दें कि यहां पानी की बड़ी योजना नहीं होने से लोग वर्षों से प्राकृतिक स्रोतों पर निर्भर हैं।
रानीखेत से 15 किमी की दूरी पर स्थित मजखाली क्षेत्र में पेयजल की भारी किल्लत थी। स्थानीय लोग वर्षों से यहां पृथक योजना बनाने की मांग कर रहे थे। कुछ साल पहले 82 लाख रुपये की लागत से यहां नैनीजाना पेयजल योजना को स्वीकृति मिली। बताया गया है कि योजना के तहत मजखाली में दो मिनी ट्यूबवेल भी प्रस्तावित थे। इन ट्यूबवेलों से नैनीजाना और मजखाली दोनों क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या दूर होनी है।
विज्ञापन
अब शासन की तरफ से योजना में एक मिनी ट्यूबवेल को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसके लिए लगभग 33 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। ट्यूबवेल निर्माण की स्वीकृति मिलने से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। सामाजिक कार्यकर्ता एनएस अधिकारी, हरीश जलाल, कैलाश अधिकारी, महेंद्र सिंह, महेश अधिकारी आदि ने इस पर खुशी जताई है।
विज्ञापन