फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   बारिश के अभाव में गर्मियों में गहरा सकता है रानीखेत में पेयजल संकट

बारिश के अभाव में गर्मियों में गहरा सकता है रानीखेत में पेयजल संकट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
बारिश के अभाव में गर्मियों में गहरा सकता है रानीखेत में पेयजल संकट
रानीखेत (अल्मोड़ा)। इस बार गर्मियों में भीषण पेयजल संकट बढ़ने के आसार नजर आने लगे हैं। शीतकालीन वर्षा नहीं होने के कारण अभी से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल स्रोत सूखने लगे हैं। स्रोतों के सूखने से ताड़ीखेत ब्लॉक के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गांवों में पारंपरिक पेयजल स्रोतों से कई स्थानों पेयजल योजनाएं बनी हुई हैं। इन दिनों पानी का स्तर गिरने से ग्रामीण क्षेत्रों में संकट गहरा गया है।
विज्ञापन


ताड़ीखेत विकासखंड में 36 ग्राम सभाओं में गगास ताड़ीखेत पेयजल योजना से आपूर्ति होती है। इस योजना का भी पुनर्गठन नहीं हो सका है, जिसके चलते हर तीसरे दिन पानी की आपूर्ति होती है। अधिकांश लोग पारंपरिक पेयजल स्रोतों पर निर्भर थे, लेकिन इस बीच स्रोतों का जल स्तर काफी गिर गया है।
विज्ञापन


पिलखोली के एक स्रोत से पेयजल योजना बनाई गई है। जिससे कई गांव जुड़े हुए हैं, स्रोत का स्तर घटने से इससे जुड़े अधिकांश गांवों में पानी का संकट पैदा हो गया है। यही हाल धूराफाट क्षेत्र में भी है। यहां भी सूरी, धूरा, नौंणा सहित कई गांवों में इन दिनों नियमित रूप से पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलियानौला क्षेत्र के पारंपरिक पेयजल स्रोतों में भी जल स्तर कम हो रहा है, जिस कारण लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। हालांकि यहां जल संस्थान द्वारा ताड़ीखेत गगास पेयजल योजना से आपूर्ति की जाती है। बारिश नहीं होने के कारण अभी से पेयजल संकट गहराने लगा है। लोगों का कहना है कि यदि शीघ्र अच्छी बारिश नहीं होती तो इस बार गर्मियों में भारी पेयजल किल्लत रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed