फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   खाने के सैंपल लेकर घटना की मजिस्ट्रीयल जांच करें बागेश्वर डीएम: चौहान

खाने के सैंपल लेकर घटना की मजिस्ट्रीयल जांच करें बागेश्वर डीएम: चौहान

Sat, 01 Dec 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खाने के सैंपल लेकर घटना की मजिस्ट्रीयल जांच करें बागेश्वर डीएम: चौहान
अल्मोड़ा। कपकोट नगर पंचायत क्षेत्र में बीते दिन एक विवाह समारोह में भोजन के बाद हुई फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए पूर्व विधायक बागेश्वर ललित फर्स्वाण का अभी भी बेस अस्पताल अल्मोड़ा में इलाज चल रहा है। शुक्रवार रात फूड प्वाइजनिंग मामले में बागेश्वर से करीब छह अन्य लोग भी इलाज कराने बेस अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बागेश्वर के डीएम को फोन पर मरीजों का पर्याप्त उपचार देने और खाने के सैंपल लेने समेत घटना की मजिस्टीरियल जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


शनिवार को विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान और जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बेस अस्पताल पहुंचकर पूर्व विधायक और उनके गनर नरेंद्र सिंह का हाल जाना। विधानसभा उपाध्यक्ष ने बताया कि चिकित्सकों की एक टीम गठित कर मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए बागेश्वर भेज दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल में दवाइयों समेत अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने पूर्व विधायक और उनके गनर का स्वास्थ्य जाना और उपचार आदि व्यवस्था दुरूस्त रखने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और पूर्व विधायक मनोज तिवारी भी बेस अस्पताल पहुंचे और पूर्व विधायक समेत अन्य का हाल जाना। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गरुड़ भरत फर्स्वाण, सीएमओ डा. विनीता साह, डा. एचसी गढ़कोटी, डा. प्रकाश वर्मा, डीके उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed