फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में दिया धरना

गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में दिया धरना

Thu, 30 Aug 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में दिया धरना
अल्मोड़ा। नगर के आसपास के गांवों को पालिका सीमा क्षेत्र में शामिल करने के विरोध में गांव बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में चल रहा धरना सातवें दिन भी जारी रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांवों के पालिका में शामिल होने पर ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। गांवों में अधिकांश लोग कम आय वर्ग के हैं। वह विभिन्न प्रकार के कर अदा करने में असमर्थ हैं। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर जन प्रतिनिधियों को काले झंडे दिखाने की चेतावनी दी। धरने पर ब्लॉक प्रमुख सूरज सिराड़ी, राजेंद्र बाराकोटी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, हर्ष कनवाल, अंबी राम, मुकेश जोशी, मीरा देवी, हेमंत सिंह, चंदन नाथ, हरी राम, नरेंद्र प्रसाद, ज्येष्ठ प्रमुख महेश चंद्र, हीरा देवी, हरीश लाल, हरीश कनवाल, मीनाक्षी देवी, कमला देवी, केपी जोशी, तनुजा, मीरा, तारा आर्या, निर्मला गुणवंत, उत्तम नेगी, पूरन ऐरी आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed