{"_id":"5a0c63a54f1c1b78548bd359","slug":"141510761381-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों का जत्था आज चंपावत रवाना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों का जत्था आज चंपावत रवाना होगा
Updated Wed, 15 Nov 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। लमगड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चौकुना स्थित प्रसिद्ध ग्वल देवता मंदिर में 22 दिवसीय कुमाऊंनी जागर 17 नवंबर से शुरू होगा। 16 नवंबर को देव डांगर और ग्रामीणों का जत्था ग्वल देवता को आमंत्रित करने चंपावत स्थित प्रसिद्ध ग्वल चौड़ मंदिर रवाना होगा।
पूर्व प्रधान जानकी धानक ने बताया कि 16 नवंबर को देव डांगर हाथ में जलता दीपक लेकर चंपावत स्थित प्रसिद्ध ग्वल चौड़ मंदिर जाएंगे। वहां पहुंच कर दीपक को मंदिर में स्थापित किया जाएगा। 17 नवंबर की सुबह ग्वल चौड़ मंदिर से जलता दीपक लेकर वापस ग्वल देवता मंदिर चौकुना पहुंचेंगे और इसे मंदिर में स्थापित किया जाएगा। इसी दिन से 22 दिवसीय जागर शुरू होगा। पांच दिसंबर को मंदिर में पूजा और भंडारे के साथ समापन होगा। ग्वल देवता मंदिर में हर तीसरे साल जागर लगता है। जिसमें जागर गायक कुमाऊंनी भाषा में ग्वल देवता की महिमा का बखान करता है।