फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   भाजपा ने काला धन विरोधी दिवस मनाया

भाजपा ने काला धन विरोधी दिवस मनाया

Wed, 08 Nov 2017 10:22 PM IST
Updated Wed, 08 Nov 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने काला धन विरोधी दिवस मनाया
अल्मोड़ा/दन्यां। भ्रष्टाचार और काले धन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चौघानपाटा से शिखर तिराहे तक जुलूस निकाला और काला धन विरोधी दिवस मनाया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पिछले साल मोदी सरकार द्वारा नोटबंदी के निर्णय के बाद देश की अर्थ व्यवस्था में कई परिवर्तन आए हैं। देश में अवैध तरीके से काले धन को सफेद करने वाली तीन लाख से अधिक फर्जी कंपनियों पर सरकार ने शिकंजा कसा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद लाखों रुपये बैंक में जमा कराने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। देश में आयकर दाताओं की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। देश में कैशलेस अर्थव्यवस्था से क्रांतिकारी बदलाव आया है। देश में चल रहे नकली नोटों के कारोबार, आतंकवाद, भ्रष्टाचार पर चोट पड़ी है। पार्टी नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि नोटबंदी के बाद उप्र, उत्तराखंड की जनता ने भारी बहुमत से भाजपा की सरकार दोनों राज्यों में बनाई है। ऐसे में कांग्रेस नोटबंदी के विरोध का नाटक कर जनादेश का अपमान कर रही है।
विज्ञापन


इस मौके पर ललित लटवाल, प्रो. गोपाल नयाल, डा. एसएस पथनी, रणजीत भंडारी, बंशीलाल कक्कड़, नरेश वर्मा, अरविंद बिष्ट, अजीत कार्की, रवि रौतेला, मोहन चौहान, प्रकाश भट्ट, कृष्ण बहादुर, वीपी कोठारी, भगवत बिष्ट, अर्जुन सिंह, संतोष जोशी, रमा जोशी, दीपक पांडे, गणेश बिष्ट, श्याम पांडे, धर्मेन्द्र बिष्ट, विनीत बिष्ट, महेश नयाल, लता बोरा ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जुलूस में हरीश पंत, जगत कनवाल, दर्शन रावत, संजय टम्टा, जगदीश चौहान, गोपाल जीना, राजेंद्र बिष्ट, लीला बोरा, मीना भैसोड़ा, चंपा पांडे, बीना नयाल, ललित जोशी, राधिका जोशी, संदीप श्रीवास्तव, धर्मवीर आर्या, ललित मेहता, मनीष कुमार, सुनील जोशी, आशुतोष भट्ट, शैलेंद्र साह, तुषारकांत साह, प्रेम खोलिया, देवाशीष नेगी, शैलेंद्र शाह आदि शामिल थे। उधर दन्यां में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर काला धन विरोधी दिवस मनाया। जुलूस और गोष्ठी में मंडल अध्यक्ष प्रकाश भट्ट, मनोज पंत, हेम जोशी, कृष्णानंद पांडे, प्रताप सिंह गैड़ा, लक्ष्मण सिंह, शिवेंद्र मेहरा, डीके जोशी, चंद्रशेखर भट्ट, हरीश नैनवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed