{"_id":"5a01e6ea4f1c1baf678b9fc6","slug":"141510074090-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, पेयजल के मुद्दे छाए रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी बैठक में बिजली, पानी, पेयजल के मुद्दे छाए रहे
Updated Tue, 07 Nov 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड भैंसियाछाना की क्षेत्र पंचायत की बैठक में विद्युत पोलों की कमी, लो वोल्टेज, पेयजल समस्या, शिक्षा और पेंशन आदि मामलों के मुद्दे छाए रहे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी समेत लोनिवि और पशुपालन विभाग के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर सदस्यों ने रोष व्यक्त किया। उन्होंने अगली बैठक में अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर बैठक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। बैठक के दौरान बार-बार मोबाइल बजने पर ब्लॉक प्रमुख ने नाराजगी जताते हुए कुछ सदस्यों को सदन से बाहर जाने को भी कहा।
विकासखंड मुख्यालय में मंगलवार को हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य दियारी भावना रावत ने दियारी रूपीकूड़ा में विद्युत पोलों की कमी और विद्युत लाइन झुकी होने से पैदा हो रहे खतरे, क्षेत्र पंचायत सदस्य थिकलना नारायण सिंह ने थिकलना में लो वोल्टेज, सल्ला भाटकोट सल्ला में विद्युत लाइन खराबी, बगैर रीडिंग के बिल लेने, लाइनमैन की कमी आदि मुद्दे सदन में उठाए। क्षेत्र पंचायत सदस्या पल्यूूूं रेवती महरा ने बबूरियानायल में पेयजल लाइन टूटने और व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत द्वारा बिनसर धौलछीना पेयजल योेजना बनवाए जाने आदि मद्दों को सदन में रखा। इसके अलावा न्योली, बमन तिलाड़ी के सदस्यों द्वारा बाड़ेछीना में पेयजल लाइन के लीकेज होने, नायलगूठ में नई पेयजल योजना बनवाने, प्राथमिक पाठशाला हटौला की छत का पुनर्निर्माण करने की मांग की। थिकलना, बोडा, डुगरी, लिगुंणता से पहुंचे प्रधानों और सदस्यों ने अपने अपने क्षेत्रों के प्राथमिक विद्यालयों की छत निर्माण करने, प्राइमरी पाठशाला धौलनैली में अग्निकांड द्वारा क्षतिग्रस्त भवन के पुनर्निर्माण करने की मांग की। उन्होंने समाज कल्याण विभाग पर आधार नंबर संयोजन करने के बाद भी ग्रामीणों को पेंशन नहीं मिलने पर रोष जताया। सदस्यों ने सेराघाट न्योली मोटर मार्ग में सेरघाट पर पुल नहीं बनाए जाने, धौलछीना-दियारी सड़क में डामरीकरण करने, बाड़ेछीना खास तिलाड़ी मोटर मार्ग में पुल निर्माण करने की भी मांग की। इस दौरान लोक निर्माण विभाग से किसी भी सक्षम अधिकारी के नहीं पहुंचने पर विभाग संबंधी चर्चा नहीं की जा सकी। बैठक में जिला स्तरीय सक्षम अधिकारियों के नहीं आने पर प्रधान संगठन अध्यक्ष जगदीश पांडे ने अगली बैठक में अधिकारियों के उपस्थित नहीं होने पर बैठक का बहिष्कार करने की चेतावनी दी। इस दौरान विकासखंड स्तर के कई कर्मचारी भी नदारद रहे, जिस पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख हरीश बनौला ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की बात कही। संचालन खंड विकास अधिकारी किशोरी लाल आर्य ने किया। इस दौरान जिला परियोजना निदेशक नरेश कुमार, पीएस बृजवाल, तेजबल सिंह, जीसी जोशी, वीएम गिरी, एमएल टम्टा, आरपी पांडे, डा. आरपी सिंह, एके गुप्ता, एनबी पांडे, एचबी चंद, हरीश रौतेला, नरेंद्र कुमार, आरके दुर्गापाल, जीसी महरोत्रा, डा. योगेश चंद्र, डा. रोहित रखोलिया, एपी तिवारी, डीडी पॉगती, ललित मोहन डालाकोटी, रघुवर दत्त, ललित मोहन त्रिवेदी, एनएस बोरा आदि लोग उपस्थित रहे।