फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दीपावली में भी चालू नहीं हुआ बीएसएनएल टावर

दीपावली में भी चालू नहीं हुआ बीएसएनएल टावर

Sat, 21 Oct 2017 09:02 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:02 PM IST
विज्ञापन
दीपावली में भी चालू नहीं हुआ बीएसएनएल टावर
अल्मोड़ा। हवालबाग विकासखंड के अंतर्गत दौलाघट, गोविंदपुर समेत आसपास के ग्रामीणों को आशा थी कि भारत संचार निगम लि. दीपावली पर्व पर दौलाघट के मोबाइल टावर को चालू कर क्षेत्रवासियों को तोहफा देगा, लेकिन दीपावली पर्व पर भी विभाग मोबाइल टावर को चालू नहीं कर सका है। क्षेत्र में बीएसएनएल के सिग्नल नहीं मिलने से मोबाइल उपभोक्ता परेशान हैं। इसके अलावा डाकघर, बैंक आदि संस्थानों में भी नेट सेवा सुचारू नहीं रहती है।
विज्ञापन


दौलाघट और गोविंदपुर क्षेत्र में करीब पांच सौ बीएसएनएल के मोबाइल उपभोक्ता हैं। यहां बीएसएनएल के सिग्नल नहीं मिल पाते हैं। इस कारण उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। डाकघर, बैंक, शिक्षण संस्थानों समेत निजी प्रतिष्ठानों में भी इंटरनेट सेवा अकसर अव्यवस्थित रहने से लोगों को परेशानी होती है। दौलाघट के सूणीधारा में भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने मोबाइल टावर स्थापित करने के लिए नौ माह पूर्व कार्य शुरू किया। बीएसएनएल द्वारा मोबाइल टावर तो लगा दिया गया है, पर विभाग अब तक टावर को चालू नहीं कर सका है।
विज्ञापन


ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि गोविंदपुर में पूर्व में बीएसएनएल का दूरभाष केंद्र था, जो तीन माह पहले बंद कर दिया है। दूरभाष केंद्र बंद होने से स्थानीय स्तर पर मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं आए दिन अव्यवस्थित रहना आम हो गया है। व्यापार मंडल गोविंदपुर के अध्यक्ष कैलाश तिवारी, दिनेश बोरा आदि ने विभाग से शीघ्र बीएसएनएल टावर को चालू करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed