{"_id":"596651214f1c1b6e348b4596","slug":"141499877665-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआईसी लमगड़ा में विज्ञान वर्ग में एक भी शिक्षक नहीं है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआईसी लमगड़ा में विज्ञान वर्ग में एक भी शिक्षक नहीं है
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। राजकीय इंटर कालेज लमगड़ा में विज्ञान विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण मौजूदा शिक्षा सत्र में 11वीं विज्ञान वर्ग में किसी भी विद्यार्थी ने प्रवेश नहीं लिया है। शिक्षकों की कमी के कारण विद्यालय में छात्र संख्या लगातार कम हो रही है। शिक्षक कम होने से स्कूल में शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। अभिभावकों ने शिक्षकों के पद नहीं भरे जाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जीआईसी लमगड़ा में प्रवक्ता के 10 और एलटी में नौ पद स्वीकृत हैं। स्कूल में हिंदी, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान और एलटी में विज्ञान के दो, अंग्रेजी के एक, संस्कृत शिक्षक का एक पद खाली है। स्थिति यह है कि दस शिक्षकों के सहारे 552 छात्र-छात्राओं की पढ़ाई किसी तरह चल रही है। विज्ञान विषयों के शिक्षक नहीं होने के कारण मौजूदा शिक्षा सत्र में 11वीं विज्ञान वर्ग में किसी भी छात्र-छात्रा ने प्रवेश नहीं लिया है। अभिभावकों ने इसकी सबसे बड़ी वजह स्कूल में विज्ञान वर्ग में शिक्षक नहीं होना बताया है।
अभिभावकों का कहना है कि इस विद्यालय में कई दूरस्थ क्षेत्रों से बच्चे पढ़ने आते हैं, लेकिन शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। शिक्षक-अभिभावक समिति के अध्यक्ष अमर प्रकाश और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हरीश कपकोटी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर विद्यालय में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के खाली पद शीघ्र नहीं भरे गए तो अभिभावक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।