{"_id":"5942c54a4f1c1bdb568b46ad","slug":"141497548106-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा को लेकर बल्क एसएमएस सेवा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा को लेकर बल्क एसएमएस सेवा शुरु
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
आपदा को लेकर बल्क एसएमएस सेवा शुरू
अल्मोड़ा। जिले के ग्राम प्रधानों, ग्राम प्रहरियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अब मौसम, आपदा, दुर्घटना और सड़कों की स्थिति आदि की जानकारी एसएमएस के जरिए देने की कवायद शुरू हो गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने पहले चरण में स्वास्थ्य, पुलिस समेत जिले के अधिकारियों को सूचना देकर इसकी शुरुआत कर दी है। पिछले माह जिलाधिकारी सविन बंसल ने बल्क एसएमएस सेवा शुरू करने के निर्देश आपदा प्रबंधन विभाग को दिए थे। इसमें प्रधानों, अधिकारियों समेत ग्राम प्रहरियों और आशा को एसएमएस से जानकारी दी जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग, पुलिस, अधिकारी वर्ग को जोड़ा गया है उसके बाद प्रधान, ग्राम प्रहरी आदि को बल्क एसएमएस भेजे जाएंगे। यह मैसेज जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र डीओसी से भेजे जा रहे हैं।