फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   1360 candidates took the exam in nine examination centers

नौ परीक्षा केंद्रों में 1360 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
1360 candidates took the exam in nine examination centers
अल्मोड़ा में परीक्षा देकर परीक्षा केंद्र से लौटते परीक्षार्थी। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। उच्च न्यायालय उत्तराखंड के लिए सहायक समीक्षा अधिकारी, अनुवादक, टाइपिस्ट, सहायक लाइब्रेरियन पदों के लिए रविवार को नगर में प्रारंभिक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई है। नगर के नौ परीक्षा केंद्रों में 1360 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 4804 गैर हाजिर रहे। परीक्षा सुबह दस से एक बजे तक हुई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी बीएल फिरमाल ने बताया कि परीक्षा के लिए एसएसजे परिसर अल्मोड़ा, जीआईसी अल्मोड़ा, जीजीआईसी, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, विवेकानंद इंटर कॉलेज, महर्षि विद्या मंदिर, शारदा पब्लिक स्कूल, जीआईसी हवालबाग, लोधिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन

इन केंद्रों में कुल 6164 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 1360 ने परीक्षा दी। नोडल अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट सीमा विश्वकर्मा आदि ने परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। फिरमाल ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed