{"_id":"5ccdd693bdec22074262070b","slug":"131556993683-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन के लाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन के लाले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। इस कारण कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर वेतन का भुगतान नहीं होने पर सफाई व्यवस्था बंद करने की चेतावनी दी। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
पालिका के सफाई कर्मचारियों को फरवरी, मार्च और अप्रैल का वेतन अब तक नहीं मिला है। तीन माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के बीच कर्मचारी बच्चों की स्कूल फीस भी समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं।
परिवार के भरण-पोषण में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर वेतन का भुगतान नहीं होने पर सफाई व्यवस्था बंद करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारियों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेश केसरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजपाल पवार, महासचिव राजेश टाक, उपाध्यक्ष सतीश कुमार, संगठन सचिव दीपक चंदेल, वरिष्ठ सलाहकार आनंद सिंह आदि शामिल हैं।