{"_id":"5cc0a8e3bdec2260274c1b1d","slug":"131556130019-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉमर्स का हिंदी में अर्थ नहीं बता सके छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉमर्स का हिंदी में अर्थ नहीं बता सके छात्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा (कुमाऊं) डॉ. मुकुल कुमार सती ने कई स्कूलों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालयों में जाकर छात्रों से सवाल भी किए। जीआईसी भुजान में सातवीं में पढ़ने वाले छात्र कॉमर्स विषय का हिंदी में अर्थ नहीं बता सके।
अपर निदेशक ने नाराजगी जताते हुए बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के निर्देश दिए। उन्होंने जीआईसी जैनोली के निरीक्षण में पठन-पाठन की स्थिति पर संतोष जताया।
जीजीआईसी रानीखेत में बच्चों से सामान्य ज्ञान के बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बेबाकी से जवाब दिए। उन्होंने विद्यालय में खराब पड़े 15 कंप्यूटरों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बताया गया कि विद्यालय में वर्तमान में 19 कंप्यूटर काम कर रहे हैं।