{"_id":"5c966eb4bdec2214154ea518","slug":"131553362612-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से गटक ली खटमल मारने की दवा, अस्पताल भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से गटक ली खटमल मारने की दवा, अस्पताल भर्ती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। एसएसजे कैंपस में बीए के एक छात्र ने धोखे से खटमल मारने वाली दवा पी ली। बाद में उसके साथी उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए। डॉक्टर के अनुसार युवक की हालत खतरे से बाहर है।
जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय महेंद्र पुत्र दुर्गा राम निवासी जलत मुनस्यारी यहां एसएसजे परिसर का छात्र है और किराये में रहता है। शुक्रवार देर शाम महेंद्र ने खांसी की दवा समझ कर खटमल मारने वाली दवा पी ली। तबियत बिगड़ने पर दोस्त उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।
डॉ. पीके लछपाल ने बताया कि जहरीला पदार्थ निकाल लिया गया है। युवक खतरे से बाहर है फिलहाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती है।