{"_id":"5c894408bdec22147760ed99","slug":"131552499720-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव प्रचार में अब लोकगीतों की धुन और हुड़कों की थाप गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव प्रचार में अब लोकगीतों की धुन और हुड़कों की थाप गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। आजादी के बाद पहले आम चुनाव घोषित हुए तो कार्यकर्ता प्रचार के लिए लोकगीतों को माध्यम बनाते थे, झुंड में चलकर हुड़कों की थाप के बीच घर-घर जाकर वोट मांगते थे। लोकगीतों के माध्यम से प्रचार का यह सिलसिला हर चुनाव में चलता था।
1969 में रानीखेत सीट से जब कांग्रेस प्रत्याशी यूपी के सीएम चंद्र भानु गुप्ता और निर्दलीय उम्मीदवार पूर्व मंत्री स्व. गोविंद सिंह माहरा के बीच सीधी टक्कर हुई तो लसका कमर बांधा, हिम्मत का साथा लोकगीत खूब प्रचलित हुआ, हालांकि इस चुनाव में स्व. माहरा को शिकस्त खानी पड़ी थी। वर्तमान में लोकगीतों की जगह फेसबुक, व्हाट्सएप और एसएमएस ने ले ली है।
आम चुनाव हों या विधानसभा चुनाव। प्रचार के लिए राजनीतिक दल लोकगीतों को सटीक तरीका मानते थे। कहा जाता था कि गीतों के माध्यम से जहां आम ग्रामीणों में प्रत्याशी की सीधी तस्वीर जाती है, वहीं प्रत्याशी का हौसला बढ़ता है।
विज्ञापन
बताते हैं कि 1965 और 1970 के दशक में हीरा सिंह राणा, शेरदा अनपढ़ बाद के वर्षों में सल्ट की कमला मौलेखी आदि ने चुनावी गीत तैयार किए। हीरा सिंह राणा द्वारा तैयार लसका कमर बांधा, हिम्मत का साथा, भोल तो उज्याउ होलो, कब ले रोली राता गीत खासा लोकप्रिय हुआ। तकनीक के विस्तार के साथ ही चुनाव का तरीका ही बदल गया है। अब फेसबुक, व्हाट्स एप, मोबाइल मैसेज के माध्यम से प्रचार हो रहा है। प्रशासन के लिए भी यह प्रचार का तरीका चुनौती बन रहा है।