{"_id":"5c7c1c97bdec22691d36e163","slug":"131551637655-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक किसान सम्मान निधि को 63 हजार फार्म भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक किसान सम्मान निधि को 63 हजार फार्म भरे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अल्मोड़ा। किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने के लिए जिले में कृषकों के फार्म भरने का काम प्रगति पर है। जिले में अब तक 63 हजार किसानों के फार्म भरवाए जा चुके हैं। जिनमें से 45 हजार किसानों डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है।
योजना के तहत दो हेक्टेयर तक कृषि भूमि वाले किसानों को केंद्र सरकार प्रतिवर्ष छह हजार रुपये पेंशन दे रही है। इस श्रेणी में जिले के 97448 किसान पात्र पाए गए हैं। केंद्र सरकार की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने फार्म भराने का काम शुरू किया। जिले में कुल 95 न्याय पंचायतों में फार्म भरने के लिए राजस्व विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से किसानों के फार्म भरवाए जा रहे हैं। जिसमें काश्तकारों से फार्म भरवाकर आवश्यक प्रपत्र किसान बही, आधार कार्ड, बैंक आधार नंबर आदि कागजात जमा किए जा रहे हैं।
मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि अब तक 63 हजार किसानों के फार्म भरे जा चुके हैं जिनमें से 45 हजार किसानों का डाटा ऑनलाइन किया जा चुका है। प्रतिदिन की रिपोर्ट कृषि निदेशालय और शासन को प्रेषित की जा रही है। उन्होंने बताया कि सप्ताह भर के भीतर सभी पात्र किसानों के फार्म भरने के साथ ही डाटा ऑनलाइन कर लिया जाएगा। ताकि किसानों को योजना का जल्द से जल्द लाभ दिलाया जा सके।