{"_id":"5c44aa17bdec22271f3415cb","slug":"131548003863-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्ध क्रय मूल्य एक रुपये प्रति लीटर घटाने से दुग्ध उत्पादक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग्ध क्रय मूल्य एक रुपये प्रति लीटर घटाने से दुग्ध उत्पादक नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। दुग्ध उत्पादकों की यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने दुग्ध संघ अल्मोड़ा द्वारा दुग्ध क्रय मूल्य एक रुपये प्रति लीटर कम करने पर नाराजगी जताई। कहा कि संघ की नव निर्वाचित प्रबंध कमेटी ने नए साल और उत्तरायणी पर्व पर दुग्ध उत्पादकों को पहला तोहफा मूल्य घटाकर दिया है। पशु आहार में चार रुपये प्रतिकिलो अनुदान दुग्ध संघ अल्मोड़ा पहले ही कम कर चुका है।
उन्होंने कहा कि प्रबंध कमेटी की पहली बैठक में खुद अध्यक्ष नहीं आए वही वार्षिक निकाय की बैठक एक बार स्थगित की गई। दोबारा आयोजित बैठक में कांग्रेस भाजपा दोनों दलों के नेता आए और जमकर भाषण देकर चले गए। वार्षिक निकाय की बैठक में नेता और समितियों के प्रतिनिधियों को भोजन, तोहफे दिए गए। इसके कुछ दिन बाद ही एक रुपये दुग्ध क्रय दर घटाना अनुचित है।
उन्होंने आरोप लगाया कि दुग्ध संघ में दुग्ध परीक्षण मशीन भी ठीक काम नहीं कर रही है। जिससे समितियों से प्राप्त दूध का मापन एक-दो अंक लेक्टोमीटर कम आंका जा रहा है। दुग्ध उत्पादक सचिव संगठन के अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने कहा कि 28 जनवरी को उप जिलाधिकारी कार्यालय द्वाराहाट में धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में शिवराज बनौला, राजन बल्लभ डालाकोटी आदि मौजूद थे।