{"_id":"5c095f07bdec22413f5da25f","slug":"131544118023-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुवागोल की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुवागोल की टीम ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल
Updated Thu, 06 Dec 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। नगरजुना क्रिकेट क्लब की ओर से नगरजुना में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच सुवागोल की टीम ने जीत लिया। नगरजुना की टीम उप विजेता रही।
फाइनल मैच सुवागोल और नगरजुना टीमों के मध्य खेला गया। सुवागोल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 125 रन बनाए। जवाब में नगरजुना की टीम 14 ओवर में 90 रन बना कर आउट हो गई। सुवागोल की टीम ने 35 रनों से मैच जीत लिया।
वीरेंद्र को मैन आफ द मैच और मैन आफ द सीरीज दिया गया। महिला मंगल दल सुवागोल ने क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम सुवागोल को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया। मुख्य अतिथि यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार दिए। उन्होंने कहा कि युवाओं को पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी भाग लेना चाहिए। इस मौके पर सुंदर सिंह नेगी, कृष्ण रावत, नंदन बोरा, विरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, कृपाल सिंह, त्रिलोक सिंह आदि मौजूद थे। ब्यूरो