{"_id":"5bfecbf8bdec224166059a05","slug":"131543425016-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीबी निदेशक पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीबी निदेशक पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री आज
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक (डीसीबी) के प्रबंधन कमेटी के निदेशक पदों के लिए मतदाता सूची पर प्राप्त आपत्ति का निस्तारण किया गया। इसके बाद अंतिम मतदाता सूची प्रदर्शित कर दी गई है। 13 निदेशक पदों के लिए नामांकन 30 नवंबर और मतदान 10 दिसंबर को होगा। जबकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों की निर्वाचन प्रक्रिया 11 दिसंबर को होगी।
निर्वाचन अधिकारी उपजिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि बैंक के अल्मोड़ा जिले के 11 और बागेश्वर जिले के दो निदेशक पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री 29 नवंबर को प्रात: दस बजे से दो बजे तक, 30 नवंबर को नामांकन पत्र 10 से दो बजे तक दाखिल होंगे। एक दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच और आपत्तियां ली जाएंगी। तत्पश्चात आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। तीन दिसंबर को नामवापसी और चुनाव चिन्हों का आवंटन किया जाएगा। 10 दिसंबर को निदेशक पदों के लिए मतदान सुबह नौ से चार बजे तक होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। 13 निदेशकों को चुनने के लिए विभिन्न समितियों से निर्वाचित जिला सहकारी बैंक प्रतिनिधि मतदान करेंगे।
11 दिसंबर को जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सहकारी संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव प्रस्तावित है। इन पदों के लिए 11 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल हो सकेंगे। दिन में 12 से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच, अपराह्न एक से डेढ़ बजे तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। अपराह्न दो से तीन बजे तक आपत्तियों का निस्तारण, सायं तीन से चार बजे तक नाम वापसी, सायं साढ़े चार बजे से चुनाव चिन्ह आवंटन, सायं पांच बजे से छह बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।