{"_id":"5be1c5d1bdec22698e6ebbcb","slug":"131541522897-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल में अगले हफ्ते शुरु हो जाएगी डायलिसिस सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल में अगले हफ्ते शुरु हो जाएगी डायलिसिस सुविधा
Updated Tue, 06 Nov 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा अगले सप्ताह शुरू हो जाएगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद अस्पताल में डायलिसिस मशीन काफी दिन पहले ही लग गई है और अन्य तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं। अगले सप्ताह तक प्रशिक्षण के लिए गए डॉक्टर भी लौट आएंगे और उसके बाद मशीन का ट्रायल शुरू हो जाएगा।
बता दें कि अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू करने की मांग काफी लंबे समय से उठ रही थी। पूर्व में बेस अस्पताल के लिए मशीन खरीदी गई थी, लेकिन विभागीय लापरवाही के चलते मशीन को चालू ही नहीं किया गया। बाद में इस मामले को लेकर स्थानीय व्यक्ति नवाज खान ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर दी थी। हाईकोर्ट ने शासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में 20 सितंबर तक डायलिसिस की सुविधा शुरू करने का आदेश दिया था। यह अवधि पहले ही निकल चुकी है।
हालांकि हाईकोर्ट के आदेश को देखते हुए बेस अस्पताल में 20 सितंबर से पहले डायलिसिस की मशीन पहुंच चुकी थी, लेकिन जिस डॉक्टर को प्रशिक्षण दिया गया था उनका चयन अन्यत्र हो जाने से मशीन को चालू करना संभव नहीं हो पाया। अब जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ.पीएस टाकुली को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है। कुछ अन्य स्टाफ भी प्रशिक्षण ले रहा है। बेस अस्पताल के प्रभारी पीएमएस डॉ.गड़कोटी ने बताया कि डॉ. टाकुली के अलावा और अन्य तकनीकी स्टाफ अगले सप्ताह तक प्रशिक्षण पूरा करके अल्मोड़ा पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
डायलिसिस मशीन को पहले ही फिट कर दिया गया है और 15 नवंबर तक डायलिसिस सुविधा शुरू करने की उम्मीद है। बता दें कि फिलहाल अल्मोड़ा जिले के किसी भी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध नहीं है। जिससे लोगों को डायलिसिस के लिए हल्द्वानी जाना पड़ता है। बेस अस्पताल में यह सुविधा शुरु हो जाने से रोगियों को काफी फायदा मिलेगा।