{"_id":"5ba67e4a867a557f5f419ec4","slug":"131537637962-almora-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल को शिफ्ट करने पर आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल को शिफ्ट करने पर आंदोलन की चेतावनी
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। विकासखंड भैंसियाछाना के ग्रामीणों ने कनारीछीना स्थित राजकीय एलोपैथिक अस्पताल को शिफ्ट नहीं करने के लिए जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने ठेकेदार और विभागीय कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल को नौगांव ले जाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नौगांव में बनने वाले अस्पताल कार्य पर रोक लगाने की मांग करते हुए ऐसा नहीं होने पर चक्काजाम करने की चेतावनी भी दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि कनारीछीना में कई साल से एक ही अस्पताल है जो मुख्य मोटर मार्ग से लगा हुआ है। अस्पताल को नौगांव में शिफ्ट करने के लिए कुछ लोगों द्वारा प्रयास किया जा रहा है। जबकि कनारीछीना के लोग अस्पताल के निर्माण के लिए भूमिदान में देने को तैयार हैं, लेकिन विभाग कोई रुचि नहीं ले रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि विभाग द्वारा अस्पताल को नौगांव शिफ्ट करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि क्षेत्रवासियों को इससे कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने अस्पताल के लिए कनारीछीना में ही भूमि दान में देने की अनुमति प्रदान करने और नौगांव में बनने वाले अस्पताल का कार्य रोकने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में भगवान सिंह रावल, चंदन सिंह रावल, दयाकृष्ण जोशी, पुष्कर सिंह, जगत सिंह, मंगल सिंह, केशर सिंह, चंदन सिंह रावल शामिल हैं।