फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   दशरथ कैकई संवाद ने दर्शकों को भाव विभोर किया

दशरथ कैकई संवाद ने दर्शकों को भाव विभोर किया

Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
दशरथ कैकई संवाद ने दर्शकों को भाव विभोर किया
अल्मोड़ा। श्री रामलीला कमेटी की ओर से चौरा (विश्वनाथ) में रामलीला का मंचन जारी है। गत दिवस रामलीला में मंथरा-कैकेई संवाद, दशरथ-कैकेई संवाद, वन गमन तक के प्रसंगों का मंचन किया गया। दशरथ-कैकेई संवाद आकर्षण का केंद्र रहा। नगर के गोलनाकरड़िया, कत्यारी, झसियाटाना, बख, चौरा समेत आसपास के गांवों से ग्रामीण रामलीला देखने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


इधर कर्नाटकखोला में रामलीला के समापन के बाद तिलपात्र, हवन और भंडारा किया गया। जिसमें रामलीला के पात्रों और कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया। रामलीला के सभी पात्रों ने ईश्वर से उनकी नकल करने, राम दल ने रावण परिवार की हत्या (ब्रह्म हत्या) के लिए क्षमा याचना की। सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन के बाद महाआरती हुई। तत्पश्चात आयोजित भंडारे में क्षेत्रवासियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर देवेंद्र प्रसाद, डा, करन कर्नाटक, बद्रीप्रसाद, हेम जोशी, रजनीश कर्नाटक, सभासद हेम पांडे, विनीता बाफिला, लता बाफिला, किरन कोरंगा, अंजू आर्या, अमर बोरा, ललित मोहन, हृदयेश तिवारी, योगेंद्र नेगी, गौरव कांडपाल जितेंद्र कांडपाल, अनिल जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed